तुमको देखते ही
बजी दिल की घंटी
तुम्हारी याद आते ही
हुई मन में हलचल
पता नहीं क्यों
कब और कैसे
हुआ है तुम्हारी
किस बात का
इतना गहरा असर
न जान पाया
और ना ही कुछ
सोच और समझ पाया
पर यह सच है
कि छुआ है तुमने
मेरे दिल को
पता नहीं वो
कौन-सा अहसास है
कौन-सी बात है
जो छू गई है
मेरी दिल की गहराई को
और कर रही है बेचैन
कुछ तो हुआ है
जो कह पाना मुश्किल
ही नहीं नामुमकिन भी है
